स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जागरुकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : 13 अगस्त। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पानीपत (एमएसएमई) द्वारा गांव जोशी में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जागरुकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान में समूह की महिलाओं को पीएमएफएमई स्कीम के बारे में बताया गया। अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविंद्र मालिक हर घर तिरंगा अभियान जकगरुक्त शिविर के मुख्य अतिथि रहे।
जागरूकता शिविर में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव के समूह की महिलाओं को तिरंगे बांटे गए तथा समूह की महिलाओं को जागरुक किया। सभी महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराने का प्रण लिया।
अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविंद्र मालिक ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियानों में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय रुप से भाग ले रही हैं। इस अवसर पर एमएसएमई कार्यालय के सहायक निदेशक कपिल मित्तल, अग्रणी जिला प्रबन्धक तुला राम, एसबीआई प्रबंधक क्षेत्रीय शाखा जीटी रोड से रविंदर बहल, बिजनौर आईआईटीईडी निदेशक डॉ. आरडी उस्मानी, एसपीएमयू प्रदीप कुमार, एचएसआरएलएम कार्यालय मडलौडा से भूपेंद्र कुमार, डीआरपी एमएसएमई कार्यालय से राकेश कुमार, डीआरपी एमएसएमई कार्यालय से गगन भी मौजूद रहे।

Comments