Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. वारदात में प्रयोग की बाइक व झपटा गया मोबाइल फोन बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 अप्रैल 2022, मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. वारदात में प्रयोग की बाइक व झपटा गया मोबाइल फोन बरामद. सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिह ने जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम ने मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिल पुत्र खुशी राम निवासी बिंझौल पानीपत के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया शुक्रवार को सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान गोहाना रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की बिंझौल मोड पर स्पलेंडर बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक पर सवार होकर फरवरी में जाटल रोड पर पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में मुकेश पुत्र धर्मबीर निवासी न्यू सैनीपुरा कॉलोनी जाटल रोड पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मुकेश ने थाना माडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह 26/27 फरवरी की देर साय रेलवे स्टेश ने पैदल-पैदल फोन पर बात करते हुए अपने घर जा रहा था। रास्ते में जाटल रोड पर रविंद्रा हस्पताल के नजदीक पहुंचने पर पीछे से एक बाइक सवार अज्ञात युवक आया और उसका मोबाइल फोन झपट कर ले गया। थाना माडल टाउन पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379A के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया झपटा गया उक्त मोबाइल फोन व वारदात मे प्रयोग की बाइक गिरफ्तार आरोपी साहिल के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी साहिल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments