Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 60 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 4, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 दिसम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने देवीपुरी रोड पर एक नशा तस्कर को 1 किलो 60 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रिंस निवासी देवीपुरी रोड के रूप में हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मवीर ने बताया कि रविवार को सीआईए वन की टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर 11/12 में एंजल मॉल के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की देवीपुरी रोड निवासी प्रिंस मादक पदार्थ बेचने को अवैध काम करता है। प्रिंस गांजा लेकर सनौली रोड की तरफ से देवीपुरी रोड पर आएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए देवीपुरी रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात सामने से एक युवक हाथ में प्लास्टिक की थेली पकड़े आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान प्रिंस पुत्र अनिल निवासी वार्ड नंबर 8 सेठी चौक हाल देवीपुरी रोड के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र गिल की मौजूदगी में युवक की प्लास्टिक थेली की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 60 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर कर्मवीर ने बताया कि पूछताछ आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मौटे पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। आरोपी प्रिंस के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर थाना चांदनी बाग पुलिस ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी।

Comments