वार्ड नंबर 12 व वार्ड नंबर 14 में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया
BOL PANIPAT : 19 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में नशा मुक्त अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सोमवार को मनमोहन नगर, हाली कॉलोनी, भारत नगर, वार्ड नंबर 12 व वार्ड नंबर 14 में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया और जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई। नशा बेचने वालों की जानकारी पानीपत पुलिस या मानस हेल्प लाइन नंबर 1933 पर करने बारे अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Comments