उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खालसा पंथ के स्थापना दिवस के अवसर पर इसराना के गुरूद्वारा साहिब में शीश नवाकर प्रदेश में अमन शांति एवं समृद्धि के लिए अरदास की।
BOL PANIPAT : 14 अप्रैल। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खालसा पंथ के स्थापना दिवस के अवसर पर इसराना के गुरूद्वारा साहिब में शीश नवाकर प्रदेश में अमन शांति एवं समृद्धि के लिए अरदास की। उन्होंने इस मौके पर पावन गुरवाणी का भी श्रवण किया। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी को बैसाखी की भी बधाई दी। इस अवसर पर इसराना गुरूद्वारा साहिब में संत राजेन्द्र सिंह ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सिरोपा व स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया। इस अवसर पर बाबा दलविन्द्र सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, जेजेपी नेता देवेन्द्र कादियान भी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय-11 व 12- उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इसराना के गुरूद्वारा साहिब में शीश नवाते हुए और संत राजेन्द्र सिंह उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सिरोपा व स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए।

Comments