शहीद स्मारक पर ऊर्जा मंंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धंाजलि
BOL PANIPAT : 26 जनवरी। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला ने स्थानीय लघु सचिवालय में स्थापित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धंाजलि दी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि शहीदों की बदौलत ही आज हम सुरक्षात्मक माहौल में अपना जीवन-यापन कर रहे हंै।
उन्होंने कहा कि हमारी सेना के जवान सशक्त रूप से हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने सैनिकों के प्रति कृतज्ञ है। हम सब सदैव इनके ऋणि रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए और आने वाली पीढिय़ों को भी हमें इस बात से अवगत करवाते रहना चाहिए कि शहीदों ने अपने देश के प्रति प्राणों को न्यौछावर कर अपनी शहादत दी है।

Comments