Monday, September 14, 2026
Newspaper and Magzine


श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर    सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रदर्शनी की तैयारियां पूरी


BOL PANIPAT : 20 अप्रैल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर    सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रदर्शनी की पूरी तैयारियां कर ली गई है। मुख्यालय की ओर से प्रदर्शनी को तैयार करने वाली पूरी टीम अपना काम शुरू कर रही है। इस प्रदर्शनी में देश के लिए गुरुओं की कुर्बानी और शहादत को दिखाया जाएगा।

उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला के सभी युवाओं से अपील की कि प्रदर्शनी शुरू होने के बाद सभी युवा कार्यक्रम में तो भाग ले ही साथ ही साथ प्रदर्शनी को भी देखें ताकि उन्हें अपने इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। यही नहीं देश के लिए गुरुओं से किस प्रकार से अपनी शहादत दी है। इस बात को भी जरूर देंखे और दूसरों को भी बताएं।

डीसी सुशील सारवान ने बताया कि यह प्रदर्शनी अनूठी और ऐतिहासिक होगी जिसमें गुरुओं के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी लाईट एण्ड सांउण्ड शो के माध्यम से इस प्रकार का गौरवशाली इतिहास जिला के लोगों को दिखाया गया था।

Comments