Thursday, August 13, 2026
Newspaper and Magzine


इस देश की मिट्टी से है हमारी पहचान, तिरंगा हमारी शान और भारत हमारा अभिमान: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 13, 2026 Tags: , , , , ,

युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत

140 करोड़ लोगों की एकता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है तिरंगा: अध्यक्ष अर्चना गुप्ता

हमें वीर शहीदों के विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए

तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पानीपत ग्रामीण

BOL PANIPAT , 13 अगस्त। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के नेतृत्व तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की उपस्थिति में वीरवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में नागरिक, युवा, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का जोश देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सेक्टर-13-17 स्थित श्याम कमल जिला भाजपा कार्यालय से हुआ। यात्रा सेक्टर-13-17, अंसल, नूरवाला अड्डा और बरसत रोड से होते हुए जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। युवा मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लेकर आगे बढ़ते दिखाई दिए, वहीं बड़ी संख्या में नागरिक पैदल यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। तिरंगे लहराते युवाओं और नागरिकों की मौजूदगी ने यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे हाथ में लहराने वाला ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि आज पानीपत ग्रामीण में उमड़ा जनसैलाब यह संदेश दे रहा है कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए हर नागरिक पूरी तरह प्रतिबद्ध है। युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और हमें अपने वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि तिरंगा देश के 140 करोड़ लोगों की एकता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस तरह से महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वह देश के प्रति लोगों की गहरी आस्था और राष्ट्रभक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने वाला जन अभियान है। उन्होंने पानीपत की जनता का तिरंगा यात्रा के लिए उमड़े उत्साह और अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त किया।

    यात्रा में मेयर कोमल सैनी, पूर्व मेयर अवनीत कौर, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष कुलदीप राणा, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री, भाजपा नेता लोकेश नांगरु, सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांवों के सरपंच, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहीद स्मारक पर पहुंचने के बाद यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया।

Comments


Leave a Reply