लूट की वारदात में फरार चल रहा इनामी आरोपी काबू
BOL PANIPAT : 20 अप्रैल 2022, लूट की वारदात में फरार चल रहा आरोपी गिरफतार, आरोपी अक्षय उर्फ छोटे पर पुलिस की और से 5 हजार रूपए का इनाम रखा हुआ था . आरोपी ने मई 2021 में अपने साथी सन्नी के साथ मिलकर थाना पुराना औधोगिक क्षेत्र के अंतर्गत गैस गोदाम रोड पर कार सवार युवक की कार के आगे कार अड़ाकर 25 हजार रूपए व दो मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया थाना पुराना औधोगिक क्षेत्र के अंतर्गत मई 2021 में गैस गोदाम रोड पर कार सवार युवक से लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी अक्षय उर्फ छोटे पुत्र अजमेर निवासी करोडा पुण्डरी को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने मंगलवार साय अर्जुन नगर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी ने अपने साथी सन्नी के साथ मिलकर गैस गोदाम रोड पर रात्रि के समय कार सवार संजय पुत्र मामन निवासी हरिनगर पानीपत की कार के आगे कार अड़ाकर संजय से 25 हजार रूपए व दो मोबाइल फोन लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। सीआईए-टू पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानो पर लगातार दंबिस दे रही थी। गहनता से पुछताछ करने व वारदात में संलिप्त फरार चल रहे इसके साथी आरोपी सन्नी के ठिकानों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी अक्षय को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मंगलवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान काबड़ी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की लूट की वारदात में फरार चल रहा कैथल के करोडा गांव निवासी आरोपी अक्षय अर्जून नगर में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देते हुए आरोपी को गिरफतार किया।
लूट की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में संजय पुत्र मामन निवासी हरिनगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
संजय ने थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह 15 मई 2021 की देर रात भाई के घर से अपनी कार में सवार होकर घर लोट रहा था। रास्ते में पुराना आधोगिक क्षेत्र में गैस गोदाम रोड पर पीछे से तेज गति से आई एक कार ने ओवरटेक कर उसकी कार के आगे अड़ा दी। कार से दो युवक सन्नी और छोटा उतरकर आए। आरोपी उसको जान से मारने की धमकी देते हुए 25 हजार रूपए व दो मोबाइल छीनकर ले गए। संजय की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ लूट की विभिन्न धाराओं के तहत थाना पुराना औधोगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियो की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। फरार दोनो आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की और से 5/5 हजार रूपए का इनाम धोषित किया गया था।

Comments