अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
-आरोपी ने अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर सनौली रोड पर गुरूद्वारे में चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकारा
BOL PANIPAT : 24 फरवरी 2024, थाना किला पुलिस टीम ने सैनी कॉलोनी में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुभाष निवासी गंगाराम कालोनी के रूप में हुई। थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के वार्ड नंबर 11 चुंगी के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक छोटू राम चौक की और से पेदल रामलाल स्कूल की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए सैनी कॉलोनी में नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात छोटू राम चौक की और से एक युवक पेदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा।

पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुभाष पुत्र अजब सिंह निवासी गंगाराम कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह उक्त देसी पिस्तौल करीब 1 महीना पहले यूपी के गाजियाबाद में एक युवक से 5 हजार रूपये में खरीद कर लाया था। आरोपी दोस्तों में रौब दिखाने के लिए पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा।
गुरूद्वारे में चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा
पूछताछ में आरोपी सुभाष ने अपने एक साथी आरोपी के साथ मिलकर बीती 9 फरवरी की रात सनौली रोड पर स्थित टिकाणा लऊ वाला गुरूद्वारा के दानपात्र से नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार केसर सिह मकड़ निवासी साई बाबा चौक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया पुलिस ने आरोपी सुभाष के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments