हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर दें गुप्त सूचना. डरें नहीं.
-नशा मुक्त हरियाणा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का उद्देश्य- डॉ. अशोक कुमार वर्मा
BOL PANIPAT । हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह आईपीएस के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, आईपीएस, कुमारी निकिता खट्टर, आईपीएस और अनिल कुमार के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध दो प्रकार से कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है तो दूसरी और मार्ग से भटके लोगों का पुनर्वास किया जा रहा है। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम का कार्य सौंपा हुआ है। इस कड़ी में आज पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मडलौडा, पानीपत और पीकेजी एजुकेशनल ट्रस्ट में बुधवार को एंटी ड्रग जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल सुरेश जांगड़ा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के वक्ता हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डा. अशोक कुमार वर्मा थे। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य नवयुवक छात्रों को नशे और मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराना था। मुख्य वक्ता डॉ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आज के समय में हमारा भारत देश का युवा इस नशे की चपेट में आ चुका है। हमारे देश में ईरान, अफगानिस्तान, नाइजीरिया, पाकिस्तान आदि देशों से विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ जैसे हेरोइन, कोकिन, अफीम, गांजा आदि अवैध रूप से भेजे जा रहे है। इस षड्यंत्र में हमारे ही देश के कुछ लोग भी मिले हुए है जो कुछ धन के लालच में नवयुवक बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है। पूर्ण रूप से नशा मुक्त भारत ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का उद्देश्य है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को साथ देना चाहिए।आज वर्तमान में अगर किसी देश में सबसे अधिक नवयुवक है तो वह हमारा भारत देश है परंतु इस नशे की लत में पड़ने से यह नवयुवा शक्ति क्षीण हो रही है। अगर सभी युवा इस नशे की बुरी लत से मुक्त हो जाए तो हमारे देश को पुनः विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस सेमिनार के बाद सभी स्टाफ के साथ साथ सभी उपस्थित छात्रों ने कभी भी नशा न करने और यदि कोई अवैध रूप से नशा संबंधित सामग्री का व्यापार कर रहा है तो उसकी सूचना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 को देने का संकल्प भी लिया। पीकेजी ग्रुप के चेयरमैन गौरव जैन और एम डी गीता जैन ने बताया की पीकेजी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रति दिन प्रयास कर रहा है क्योंकि एक शिक्षित और सजग छात्र ही हमारे देश का भविष्य बनेगा।

Comments