हत्या के मामले में 6 माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफतार.
BOL PANIPAT : 22 अप्रैल 2022, हत्या के मामले में 6 माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफतार. थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी पुलिस ने हत्या के मामले में 6 माह से फरार चल रहे आरोपी संदीप पुत्र छोटे लाल निवासी उमराराम बिहार हाल राज नगर पानीपत को वीरवार साय गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी प्रदीप को पकड़ने के लिए आठ मरला चौकी पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए छुपकर रह रहा था। गहनता से पुछताछ करने, वारदात में संलिप्त फरार चल रहे इसके साथी के ठिकानों का पता लगाने व प्रयोग किया सरियां बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी संदीप को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया वीरवार साय आठ मरला चौकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की अक्तुबर 2021 में गोहाना रोड पर आरडी गुप्ता फैक्टरी में एक युवक से मारपीट कर हत्या करने के मामलें में फरार चल रहा आरोपी संदीप पुत्र छोटे लाल राज नगर में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को गिरफ्तार कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने साथी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
हत्या की वारदात बारे थाना माडल टाउन में गणेश पुत्र अर्जुन निवासी कईयार जमुई बिहार हाल राज नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है .
गणेश ने थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसका भाई संदीप गोहाना रोड पर आरडी गुप्ता फैक्टरी में काम करता है और वही पर रहता है। 31 अक्तुबर की देर रात्रि फैक्टरी के अंदर राजनगर निवासी संदीप व एक अन्य युवक ने संदीप के साथ मारपीट करते हुए सिर में सरिये से चोट मारी। आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। संदीप को इलाज के लिए गोहाना रोड़ पर खुशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गणेश की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,452,506,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया निजी अस्पताल में 4 दिन बाद इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई थी। मामले में कार्रवाही करते हुए दर्ज मामले में आईपीसी की धारा 302 इजाद की गई थी।

Comments