चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. बाइक के पार्टस खोलकर बेचने की फिराक में था आरोपी.
BOL PANIPAT: 27 जुलाई 2023 , सीआईए वन पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी शिवकुमार निवासी कच्चा कैंप बाइक के पार्टस खोलकर बेचने की फिराक में था। पुलिस टीम ने आरोपी को रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाइन के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक के पार्टस खोल रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान शिवकुमार पुत्र रमेश निवासी कच्चा कैंप के रूप में बताई। बाइक बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 24 जुलाई की शाम हाली पार्क के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में रवि पुत्र रामभज निवासी शिमला मौलाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवकुमार ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी शिवकुमार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments