दूध डेयरी पर गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे और एक आरोपी को काबू किया।
BOL PANIPAT : 23 अप्रैल 2022, दूध डेयरी पर गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे और एक आरोपी को काबू किया। गन पॉइंट पर चावला कालोनी में दूध डेयरी पर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे और एक आरोपी को शुक्रवार साय सीआईए टू पुलिस की टीम ने काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रितेश पुत्र जयभगवान निवासी बुटाना सोनीपत के रूप में हुई। आरोपी ने अपने साथी मनोज निवासी टीटोखेड़ी जीन्द व एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में संलिप्त आरोपी मनोज को गत दिनो गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस टीम ने गिरफतार आरोपी रितेश के कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक व लूटी गई नगदी में से बचे 400 रूपए बरामद कर आरोपी रितेश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी रितेश को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया शुक्रवार साय सीआईए टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की लूट की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा आरोपी रितेश पुत्र जयभगवान निवासी बुटाना सोनीपत बलजीत नगर नाका के पास अपाचे बाइक सवार पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी रितेश ने अपने साथी मनोज निवासी टीटोखेड़ी जीन्द व एक अन्य साथी के साथ मिलकर फरवरी में तहसील केंप की चावला कालोनी में दूध डेयरी पर लूट की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

लूट की उक्त वारदात बारे थाना तहसील केंप में मनेंद्र पुत्र गुरदीप निवासी नैनिताल उतराखण्ड हाल फतैहपुरी चौक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना तहसील केंप में मनेंद्र ने शिकायत देकर बताया था कि वह अपने जीजा प्रविंद्र निवासी सुधीर नगर पानीपत के पास चावला कालोनी में उसकी दूध डेयरी पर काम करता है। 4 फरवरी की साय करीब 11 बजै वह दूध उतरवाने के लिए दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक दुकान पर आए जिन्होने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। आरोपियों ने आते ही पिस्तौल तान दी और धमकी दी जितना कैश निकाल दो। उसके जेब मे रखे 3 हजार रूपए निकाल कर आरोपियो को दे दिए। आरोपी इसके बाद मोबाइल छीनने लगे उसके बचाव का प्रयास किया तो आरापियों ने पिस्तौल का बट उसके कंधे पर मारा। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी पास में सड़क पर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। मनेंद्र की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394,452,34 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए गए थे।

Comments