Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


“नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को किया जागरूक.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 13, 2024 Tags: , , , , ,

-नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है: उप पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार

BOL PANIPAT : 13 जून 2024, पानीपत पुलिस ने “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्परिणामों बारे जानकारी देकर जागरूक किया।
समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में 12 जून से 26 जून तक नशे के खिलाफ “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान शुरू किया गया है। जिले में अभियान के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को विशेष दिशा निर्देश दिए हुए है। इसी के तहत वीरवार को थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने पुलिस टीम ने किला पार्क में लोगों को नशे दुष्प्रभावों की जानकारी देकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के जिला में नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संदीप कुमार ने कहा कि नशे के अवैध धंधे में संलिप्त कुछ लोग चंद पैसे कमाने के चक्कर में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें कदापि सहन नहीं किया जाएगा। युवाओं को नशे के प्रति आकर्षित करने के लिए नशा तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, जिनसे युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाना होगा ताकि उनका जीवन व भविष्य खराब न हो।
उन्होनें लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ इस युद्ध में आप लोग सच्चाई का साथ दें। अगर किसी के परिवार या आस पड़ोस में कोई भी नशे का कारोबार करता है या नशे का सेवन करता है तो बगैर किसी संकोच के उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि नशे जैसी बुराई को जड़ मूल से समाप्त किया जा सके। नशे का सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। नशा एक सामाजिक बुराई है। इस बुराई के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है। इसलिए समाज का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका अदा करें।

Comments