Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


मनोज उर्फ बाबा बना 15 हजार का इनामी बदमाश।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 फरवरी 2022, मनोज उर्फ बाबा बना 15 हजार का इनामी बदमाश। जबरन वसूली की वारदात में फरार चल रहे आरोपी मनोज उर्फ बाबा निवासी उग्राखेड़ी की सूचना देने बारे हरियाणा पुलिस की और से आरोपी पर 15 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है।

सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जानकारी देते हुए बताया की जबरन वसूली करने की वारदात में फरार चल रहे आरोपी गांव उग्राखेड़ी निवासी मनोज उर्फ बाबा की धरपकड़ के लिए सूचना के संबध में पानीपत पुलिस द्वारा माननीय हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल से इनाम घोषित करने बारे आग्रह किया गया था। पुलिस महानिदेशक ने आग्रह को स्वीकारते हुए आरोपी मनोज उर्फ बाबा पर 15 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी की सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी। आरोपी मनोज उर्फ बाबा की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस की अपराध शाखा की टीमों द्वारा लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दंबिस दी जा रही है। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल के छुपकर रह रहा है।

आरोपी की सूचना जिला पुलिस के निम्न नंबरो पर दे :
उप-पुलिस अधीक्षक ट्रेफिक श्री संदीप कुमार- 7056000501, प्रबंधक थाना किला इंस्पेक्टर हरविंद्र- 7056000136, सीआईए-टू इंचार्ज इंस्पेक्टर वीरेंद्र- 7056000112

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की 24 दिसम्बर को थाना किला में शाहनवाज निवासी ललियान मेरठ उतर प्रदेश ने शिकायत देकर बताया था की उसने पानीपत में संजय चौक के पास साहिल ट्रेवल्स के नाम से ऑफिस किया हुआ है, जो उसका बस ट्रांस्पोर्ट से संबधित काम है। उसकी एक बस 20 दिसम्बर को नूरवाला पहुंची तो दीपू, मनोज बाबा व उतर प्रदेश निवासी महबूब, सलीम व इनके गिरोह के 7/8 सदस्यों ने बस पर तैनात स्टाफ के सिर पर राईफल रखकर जोर दिया की मालिक को बुलाओ, फोन पर बात हुई की मनोज बाबा के डेरे पर मनोज बाबा से मिले। आरोपी हर रोज पिस्टल दिखाकर बस स्टाफ से जबरन फिरोती ले जाते है। फिरोती ना देने पर आरोपित बस स्टाफ के साथ मारपीट करते है। शिकायत में शाहनवाज ने ये भी बताया की महबूब उतर प्रदेश के बुलंद शहर का नामी गैंगस्टर है वह पानीपत में दीपू, मनोज बाबा व अन्य साथियों के साथ मिलकर मनोज बाबा के नाम से उसको व उसके स्टाफ को धमकी देकर अवैध वसूली करते है। ना देने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते है। मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट सहित अवैध वसूली की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी।

उक्त मामले की जांच सीआईए-टू पुलिस टीम द्वारा अमल में लाई जा रही है। अभी तक चार आरोपी दीपक उर्फ दीपू पुत्र जगदीश निवासी बाल्मिकी बस्ती गीता कॉलोनी नुरवाला, पवन उर्फ खुंडिया पुत्र रामकिशन निवासी खोतपुरा, सुरजभान उर्फ भानू पुत्र संतराम निवासी उग्राखेड़ी पानीपत व बिजेंद्र पुत्र सत्यवान निवासी कोहंड करनाल को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वही आरोपी महबूब, सलीम व इमरान निवासी कस्बा सियाना बुंलदशहर यु.पी व मनोज उर्फ बाबा निवासी उग्राखेडी पानीपत फरार चल रहे है उक्त आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने एक बार फिर साफ व कड़े शब्दों मे अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा की जिला में अपराध व अपराधियों को किसी भी रूप में पनपने नही दिया जाएगा। साथ ही आमजन से अपील करते हुए कहा की इस प्रकार का अपराध अन्य किसी व्यक्ति के साथ घटीत हुआ है तो वह निसंकोच उसकी सूचना जिला पुलिस को दे।

Comments