Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पटियाला हिंसा कट्टरपंथी परवाना के कारण हुई हिन्दू नेताओं को 72 घंटे में रिहा करें पंजाब सरकार : वीरेश शांडिल्य


-अगर 72 घंटे में हिन्दू नेता रिहा न हुए तो राज भवन के बाहर दूंगा धरना : शांडिल्य

-क्यों आज तक श्री अकाल तख्त के जत्थेदार, मुस्लिम व इसाई धर्म गुरु ने नहीं की काली माता मंदिर पर हमले की निंदा : शांडिल्य

-खालिस्तान व भिंडरावाला समर्थकों पर शिकंजा कसने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को लेंगे होंगे सख्त कदम : शांडिल्य

BOL PANIPAT : एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य आज पानीपत पहुंचे l यहाँ पहुँचने पर फ्रंट सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शांडिल्य को भगवाना परशुराम की प्रतिमा व दोशाला देकर बधाई दी व सम्मानित किया l इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए शांडिल्य ने कहा कि कहा कि पटियाला सिद्ध पीठ श्री काली माता मंदिर जो विश्व मे बैठे अरबों लोगों की आस्था का प्रतीक है उस पर हमला करने वाले खालिस्तानी समर्थकों का जिंदा रहना अब पंजाब के लिए बड़ा खतरा हैं और काली माता मंदिर पर हमला खालिस्तानियों की साजिश नही बल्कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, आईएसआई, भिंडरावाला टाइगर फोर्स व बब्बर खालसा इंटर नेशनल की पंजाब में फिर आतंकवाद लाने की साजिश है। उन्होंने कहा जो श्री काली माता मन्दिर पटियाला में हुआ वह असहनीय है और इसके लिए अब 100 करोड़ हिन्दू पटियाला पहुंचकर अपने घरों से गंगा जल लाएं व मन्दिर को पवित्र करने कार्य करें l

वीरेश शांडिल्य ने कहा पटियाला से हिन्दू नेता हरीश सिंगला,गग्गी पंडित समेत कई हिन्दू गिरफ्तार किए गए उनका कसूर सिर्फ इतना है कि उहोने खालिस्तान व भिंडरावाला का विरोध किया l उन्होंने कहा इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्वेत पत्र जारी करें और बताएं कि क्या खालिस्तान का विरोध करना क्या गैर कानूनी है l उन्होंने कहा हिन्दू नेताओं को क्यों गिरफ्तार किया गया इसका पंजाब के सीएम एवं डीजीपी जवाब दें l उन्होंने कहा पंजाब में हिन्दू अल्पमत में है इसका मतलब यह नहीं कि कोई गैर कानूनी तरीके से हिन्दू नेताओं को गिरफ्तार कर लेगा l शांडिल्य ने कहा अगर हिन्दू नेताओं को पंजाब सरकार ने रिहा न किया तो वह पंजाब राज भवन के बाहर धरना देंगे l शांडिल्य ने कहा शिव सेना बाल ठाकरे के नेता हरीश सिंगला पर पटियाला पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे को गलत बताया और कहा कि इससे उन ताकतों को बल मिला जो पंजाब में अशांति फैलाना चाहते हैं जो पंजाब में आतंकवाद लाना चाहते हैं। शांडिल्य ने कहा की खालिस्तान की मुहिम चलाने वाले संविधान व तिरगा विरोधी हैं और खालिस्तान का विरोध करने वाला देशद्रोही नही बल्कि तिरंगे व संविधान का रक्षक है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंजाब सरकार स्पष्ट करे कि खालिस्तान का विरोध करने वाले देश भक्त हैं या देश विरोधी हैं और खालिस्तान के खिलाफ बोलने वाले या मोर्चा लगाने वाले या मार्च निकालना किस कानून में अपराध है l शांडिल्य ने कहा अगर 72 घंटे में हिन्दू नेता रिहा न हुए तो वह राज भवन के बाहर धरने पर बैठेंगे और यह धरना तब तक चलेगा जब तक हिन्दू नेता रिहा नहीं होंगे l

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आज तक श्री अकाल तख़्त के जत्थेदार ने श्री काली माता मन्दिर पर हमले का विरोध नहीं किया और ना ही जिन खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने हमला किया व हिंसा की उसपर कोई ब्यान दिया l उन्होंने कहा इस पर श्री अकाल तख़्त को चुप्पी तोडनी होगी और अपना स्टैंड स्पष्ट करना होगा l शांडिल्य ने कहा हिन्दुस्तान में बात होती है कि हिन्दू-मुसलमान-सिख-इसाई एक है पर आज तक किसी श्री अकाल तख़्त के जत्थेदार,मुस्लिम धर्मगुरु व इसाई समाज के मुखिया ने कोई निंदा नहीं की l

शांडिल्य ने कहा सिखों को भी काली माता मंदिर पर हमला करने वाले खालिस्तानियों व माँ दुर्गा व माँ काली के खिलाफ अश्लील शब्दो का इस्तेमाल करने वाले निहंग के खिलाफ सड़को पर उतरना चाहिए । एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से मांग की है वो तुरंत तथाकथित निहंग को सिख कौम से निकालें व काली माता मंदिर पर हुए मामले की निंदा करनी चाहिए।

शांडिल्य ने कहा कि न तो श्री गुरु ग्रंथ साहब में कही हिंदू देवी-देवताओँ के खिलाफ कोई ऐसा शब्द नही है जिससे हिन्दू सिख भाई चारा कमजोर हो। शांडिल्य ने कहा कि जिस निहंग ने माँ काली व माँ दुर्गा के खिलाफ अश्लील शब्द कहे वो पाकिस्तानी आतंकवदियों से भी ज्यादा खतरनाक है और यह निहंग देश की अमन शांति के लिए बहुत बड़ा खतरा है ऐसे लोग पंजाब में आतंकवाद लाना चाहते हैं जो एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया इनके मंसूबे पूरे नही होने देगी और इस निहंग को सजा दिला कर ही वो शांत होंगे। उन्होंने कहा कि सौ करोड़ हिन्दुओ को पटियाला काली माता मंदिर आकर ऐसी ताकतों का विरोध करना चाहिए l

वहीँ वीरेश शांडिल्य ने बताया कि वह खालिस्तान के खिलाफ पिछले कई दशकों से लड़ाई छेड़े हुए है और अगर खालिस्तान कभी बनेगा तो उनकी लाश पर बनेगा l उन्होंने कहा खालिस्तान ताकतों का सर कुचलने के लिए अब केंद्र सरकार को इसके लिए संसद में कानून लेकर आना होगा और राज्य सरकारों को आदेश करने होंगे कि अगर कोई भी व्यक्ति खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाता है और खालिस्तान व भिंडरावाला प्रचार करता है या जरनैल सिंह भिंडरावाला के चित्र अपने वाहन पर लगाता है तो उसे देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया जायेगा l उन्होंने कहा अगर समय रहते इन कट्टरपंथियों पर कारवाई न हुई तो पंजाब व देश का माहौल खराब होने में समय नहीं लेगागा l

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा और कहा कि पहले ठाकरे ने हिमाचल की बेटी कंगना रानौत पर झूठे मामले दर्ज किए और उसका घर तक तुडवाने के आदेश दिए और अब हनुमान चालीसा गाने का एलान करने पर निर्दलीय सांसद व विधायक नवनीत रवि राणा पर देशद्रोह का केस दर्ज कर दिया जो ब्र्दाश्त्नाहीं किया जायेगा l शांडिल्य ने कहा महाराष्ट्र जाकर उद्धव सरकार को चुनौती देंगे और किसी कीमत पर भी हनुमान चालीसा व हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर किसी भी देश के नेता को नहीं करने देंगे चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक क्यों ना जाना पड़े । वही शांडिल्य ने देश के राष्ट्रपति से मांग की कि जो सरकार हिंदुओं के खिलाफ और हनुमान चालीसा को लेकर ऐसी सोच रखती है ऐसी सरकार को भंग करना चाहिए वह महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए । शांडिल्य ने का बाला साहब ठाकरे जो हिंदू हृदय सम्राट थे उन्होंने प्रधानमंत्री जैसे पदों को ठोकर मार दी पर उनके बेटे उद्धव ठाकरे राजनीतिक फायदे के लिए बाला साहब ठाकरे की इज्जत को मिट्टी में मिला दिया । इस अवसर पर मदन भारद्वाज,विकास ग्रोवर,राजू बठला,राजकुमार शर्मा,पप्पी,गुरचरण सिंह,अनिल बजाज,रमन टुटेजा,कपिल गिरधर,युवराज,साहिल मौजूद रहे ।

Comments