Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


यूथ कांग्रेस ने लॉन्च किया यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम.

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 21, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत शहरी विधानसभा में हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व यंग इंडिया के बोल के संयोजक अमन वशिष्ठ ने बताया कि यूथ कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम सीजन 3 का आगाज कर दिया गया है ।इस दौरान हर जिले एवं हर राज्य से अच्छे वक्ताओं को लाया जाएगा। उनको जिला एवं प्रदेश सर पर प्रवक्ता के पद पर बैठाया जाएगा। ताकि देश में बढ़ रही बेरोजगारी,भ्रष्टाचार पर आवाज उठाने के लिए युवा आगे आए। वहीं प्रदेश प्रवक्ता अमन वशिष्ट ने बताया कि आज जिस प्रकार से बीजेपी युवाओं के साथ धोखा कर रही है। ऐसे में हम जिस भी जिले में इस कार्यक्रम को लेकर जा रहे हैं। वहां युवाओं का भारी रोष देखने को मिल रहा है। मौजूदा हालात में आज हर वर्ग बीजेपी के भ्रष्टाचार एवं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही बेरोजगारी से बहुत तंग है। आज प्रदेश के अंदर बीजेपी सरकार का युवा बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस की तरफ अपना भविष्य देख रहा है। ऐसे में यूथ कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल सीजन 3 कार्यक्रम की लॉन्चिंग की गई है । जिसके अंतर्गत पूरे भारत से अच्छे वक्ताओं को ढूंढ कर। जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही संयोजक अमन रिठोली ने बताया की बहुत जल्द प्रदेश एवम जिला सत्र पर प्रवक्तो की जिम्मेदारी सौंप दिया जायेगी।

Comments