Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


2 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता की गई. जिनके कागज पूरे नही मिले उनके केस लम्बित रखे गए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 6 मई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से सम्बंधित पहली बैठक स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित की गई जिसमें प्राप्त हुए 27 आवेदनों में से दो आवेदन स्वीकार किए गए बाकि आवेदन बिना कागज पूरे होने के कारण लम्बित रखे गए। मुख्यमंत्री राहत कोष को हरियाणा सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया है तथा अब सरल पोर्टल के माध्यम से जिला स्तरीय समिति की सिफारिश के अनुसार पीडि़त लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी। अब विभिन्न 25 बीमारियों के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहतकोष से आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु केवल सरल पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन किया जा सकेगा। इस योजना में दिल, गुर्दे व कैंसर से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ अन्य बीमारियों को भी कवर किया गया है।

      करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने उपरोक्त विषय पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त हुए 27 आवेदनों में से 2 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से अब विभिन्न 25 बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके लिए सिविल सर्जन मेडिकल बिलों की जांच व तहसीलदार वार्षिक आय की जांच की जायेगी, जिसे जिला स्तरीय समिति के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा जायेगा।

उन्होंने बताा कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी भी मुख्यमंत्री राहतकोष में शामिल किये जायेंगे, यदि आयुष्मान भारत योजना के तहत संबंधित बीमारी का इलाज नहीं किया जाता है। मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 बीमारियों के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त की जा सकेगी, जिनमें हृदय, किडनी, कैंसर जैसी अन्य बीमारी शामिल है। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि इस योजना के तहत कुल मेडिकल खर्च का 25 प्रतिशत या 1 लाख तक की सहायता इसके तहत प्रदान की जाती है।

Comments