छात्रों को फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूक किया
BOL PANIPAT , 12 अक्तूबर। राजकीय वरिष्ठ मा. वि. छाजपुर कला में बुधवार को कृषि विकास अधिकारी नरेन्द्र दहिया द्वारा कृषि विभाग द्वारा आयोजित शिविर में छात्रों को फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूक किया गया।
डॉ. नरेन्द्र दहिया ने उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है साथ में जमीन की उर्वरा शक्ति भी नष्ट होती है। उन्होंने कहा कि सभी विधार्थी इस विषय को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाएं। अपने घरों में जाकर अपने किसान माता-पिता को भी इसके बारे में बताएं। कार्यक्रम में विधार्थियों द्वारा गांव के अन्दर श्लोग्नों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया गया। विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जागरूकता किट भी छात्रों को दी गई। इस कार्यक्रम में दिनेश वशिष्ठ, महेश मुदगिल, विनोद कौशिक, परविन्द्र सांगवान, प्रदीप मलिक आदि उपस्थित रहे।

Comments