Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 8, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर बहुत ही धूमधाम से भव्य शोभा यात्रा देवी मंदिर से निकाली गई. जिसमे 500 से ज्यादा बाइक पर सवार नव युवकों ने भाग लिया. शोभा यात्रा देवी मंदिर से चलकर राजपूत धर्मशाला सैक्टर 6 मे पंहुची. जहां पर राजपूत समाज की तरफ से मीठे पानी की छबील का इन्तजाम किया गया था. कार्यक्रम के अनुसार हवन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई. इस कार्यक्रम के वरिष्ठ अतिथि अखिल भारतीय राजपूत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर व सुप्रीम कोर्ट के वकील ए पी सिंह और मुख्य अतिथि पार्षद व सुप्रसिद्ध समाजसेवी दानवीर विजय जैन रहे इस अवसर पर उनके साथ बहुत ही गणमान्य व्यक्ति पुर्व चेयरमैन सम्मानित मुकेश टुटेजा , रणबीर देशवाल , सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट , अमरसिंह रावल , ओमवीर पंवार , रोहित गौतम , यशपाल राणा , सतपाल राणा , नैनपाल राणा व अन्य मोजिज गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

स कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रीय शाह शक्ति संघटन के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह राणा , रामसिंह राणा , धर्मपाल राणा, पिनटु राणा , विकास राणा , युवराज सिंह राणा, रोहित राणा , महेन्द्र सिंह राणा, कुलदीप राणा , प्रदीप सिंह राणा , राजु राणा नशा मुक्ति समाज सुधार समिति के प्रधान राजकुमार राणा , एडवोकेट अजय सिंह, क्रान्तिकारी विकास अग्रवाल,नवयुवक ब्राह्मण सभा के प्रधान जे पी शर्मा , परशुराम सेना के प्रदेश संगठन प्रभारी कपिल शर्मा, परशुराम सेना के संरक्षक करण शर्मा , पुर्व फोरमैन रामलाल भाटिया , परशुराम मन्दिर के प्रधान सुशील शर्मा ,शौर्य भाटिया, बलदेव अरोड़ा (हनुमान ) व अन्य कालोनी वासी मौजूद रहे !

Comments