Thursday, March 12, 2026
Newspaper and Magzine


आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर संपूर्ण भारतवर्ष में 75 करोड सूर्य नमस्कार का लक्ष्य हासिल करने में पानीपत का भी विशेष योगदान।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 6 फरवरी, आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पानीपत में योद्धा स्मारक समिति और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वाधान में आज काला आम पानीपत युद्ध स्मारक स्थल व शहीद राजगुरू स्टेडियम सोदापुर में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें पानीपत के कुल ढाई सौ लोगों ने भाग लिया और तीन हजार के करीब सूर्य नमस्कार किए।

यह आयोजन सुबह 8:00 से 9:00 तक रहा। काला आम में राजेश कुमार सचिव योद्धा स्मारक समिति का उद्बोधन रहा। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह आजादी हमें बलिदान देकर मिली है उन्होंने शिवाजी महाराज से लेकर पानीपत में हेमराज विक्रमादित्य के बलिदान को भी याद किया और बताया कि हमें बलिष्ठ होना कितना आवश्यक है अगर हम बलिष्ठ होंगे तो ही हम राष्ट्र और धर्म की रक्षा कर सकेंगे।

इसीलिए हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पतंजलि योगपीठ, क्रीड़ा भारती तथा अनेक सामाजिक संगठनों ने यह ठाना है कि आजादी के इस 75 वें अमृत महोत्सव पर हम संपूर्ण भारत वर्ष में 75 करोड़ से अधिक सूर्य नमस्कार करेंगे तथा वह लक्ष्य हमने प्राप्त कर लिया है। सूर्य नमस्कार करते हुए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह था। 1 फरवरी से 7 फरवरी तक संपूर्ण हरियाणा में सूर्य नमस्कार के आयोजन निरंतर जारी हैं।

Comments