येलो डे पर नन्हे-मुन्नों की रचनात्मक गतिविधियां
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में प्री नर्सरी से की के. जी. कक्षा तक के बच्चों के लिए “येलो डे” का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बच्चे और अध्यापिकाएं पीले वस्त्र धारण करके विद्यालय आए। बच्चे अपने घर से पीले रंग के फल जैसे आम, केला, खरबूजा भी लाए। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुकुट बनाना, कुल्फी, आम, तारे आदि के चित्र बनाकर उसमें रंग भरना, मिट्टी के बर्तन पर चित्रकारी करना आदि गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। इन गतिविधियों में ‘सानवी’ को क्वीन ऑफ द डे और एरिक को किंग ऑफ द डे घोषित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, निर्देशिका मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य ऋतु सिंह अध्यापिकाएं सीमा, प्रभजोत, शैलेंद्रो उपस्थित रही।
प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल-खेल में बच्चे जल्दी सीखते हैं और लंबे समय तक सीखा हुआ याद रखते हैं। इसलिए विद्यालय में रचनात्मक गतिविधियों का होना जरूरी है

Comments