Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


गुप्त सूचना पर नकली तारकोल बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़. 2आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 मई 2022, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने रविवार की साय रिफाइनरी रोड पर ड्रीम रिसोर्ट के पास गुप्त सूचना पर दंबिस देकर नकली तारकोल बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए फैक्टरी से भारी मात्रा में नकली तारकोल बनाने में प्रयोग किया जा रहा सामान व तैयार शुदा नकली तारकोल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिजेंद्र पुत्र मांगे राम निवासी शेखपुरा घरोंडा करनाल, सुनील पुत्र आजाद निवासी बेगमपुर बारपूर बापौली, जितेंद्र पुत्र दीपचंद निवासी लधौली अलीगढ यूपी, अनिरूध पुत्र हाकिम सिंह निवासी बडीपूरा औरय यूपी व पवन पुत्र ओमप्रकाश निवासी जागसी गोहाना सोनीपत के रूप में हुई थी।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में आईपीसी की धारा 407, 420, 379, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज की कानूनी कार्रवाही अमल में लाते हुए पुलिस टीम ने गिरफतार पांचो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी सुनील, जितेंद्र, अनिरूध को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया वही आरोपी बिजेंद्र व पवन को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।

Comments