Thursday, August 13, 2026
Newspaper and Magzine


2 साल की बच्ची से दरिंदगी . लेबर क्वाटर  में रहने वाले पड़ोसी ने मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत में महज 2 साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ लेबर क्वाटर  में ही रहने वाले एक पड़ोसी ने मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं बच्ची के प्राइवेट पार्ट को उंगलियों से लहूलुहान भी कर दिया। दर्द से कहराती बच्ची को परिजन तुरंत सिविल अस्पताल ले पहुंचे, जहां उसे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और बच्ची के परिजनों के बयानों के आधार पर पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एसआई संगीता ने बताया कि मामले की शिकायत बच्ची की मां ने दी है।पीड़िता बच्ची की  मां ने बताया कि वे मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। वह बीते 3 माह से पानीपत की एक कॉलोनी में रहते हैं। जिस मकान में वह रहती है वहां लेबर क्वाटर हैं व  वहां पर अन्य किराएदार भी रहते हैं। उसका पति किसी काम से अपने  गांव गया हुआ है। शुक्रवार को वह  काम पर गई थी।  2 साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाले एक करीब 16 वर्षीय किशोर खिलाने के बहाने ले गया। घर पर किशोर और बच्ची अकेली थी। किशोर ने कमरे में टीवी की आवाज तेज कर दी और तब उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दोपहर को जब  वह  खाना बनाने के लिए घर पहुंची तो वह अपनी बच्ची को पड़ोसी के घर लेने गयी । जहां उसने देखा कि बच्ची के तन पर सिर्फ एक ही कपड़ा था। वह लगातार रो रही थी और कमर से नीचे लहूलुहान थी। सख्ती से पूछने पर आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को करने के बारे में बच्ची की माँ के सामने स्वीकार किया।जानकारी देते हुए बच्ची की मां ने बताया कि बदनामी के डर से आरोपी की मां और उसके पक्ष में मकान मालकिन भी आई। जिन्होंने बच्ची को बेहतर से बेहतर दवाई दिलवा कर बच्ची को जल्द ठीक करवाने की भी बात कही. बच्ची को 3 दिन दवाई भी खिलाई गई, मगर वह दर्द से लगातार कराहती व रोती रही। जिसके बाद मां ने घर के लोगों  से यह बात साझा की और उसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Comments