Tuesday, July 14, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. एक वारदात का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मई 2022, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को उझा रोड नलवा कालोनी से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशु उर्फ नन्हा पुत्र राकेश व मोनू पुत्र महेंद्र निवासी नलवा कालोनी पानीपत के रूप में हुई। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया प्रारंम्भिक पुछताछ में आरोपियों ने मोबाइल झपटमारी की एक वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद करने व अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

सीआईए-वन पुलिस की एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की उझा रोड पर नलवा कालोनी में संद्विगध किस्म के दो युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनो आरोपी युवकों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान आशु उर्फ नन्हा पुत्र राकेश व मोनू पुत्र महेंद्र निवासी नलवा कालोनी पानीपत के रूप में बताते हुए अप्रैल में जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के नजदीक विशाल मैगा माल के पास पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में कृष्ण पुत्र रणसिंह निवासी बांध इसराना पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

कृष्ण ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 25 अप्रैल की देर साय करीब 10 बजे अनांज मंडी से पैदल-पैदल गोहाना मोड़ की तरफ आ रहा था। रास्ते में विशाल मैगा माल के पास पहुंचने पर उसके पास जानकार का फोन आ गया। फोन सुनने लगा तो इसी दौरान पीछे से दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और झपट्टा मार उसका मोबाइल छीनकर ले गए। कृष्ण की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 379ए, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments