Tuesday, July 14, 2026
Newspaper and Magzine


पब्लिक हेल्थ विभाग की पाइप चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 180 पाइप बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 14, 2026 Tags: , , , , ,

पानीपत व गुजरात की एक-एक चोरी की वारदात का खुलासा

गुजरात के वडोदरा से चोरी किए पाइप कैंटर में लोड कर बेचने जा रहे थे, मतलौडा पुलिस ने नाबाबंदी कर गिरफ्तार किया

BOL PANIPAT , 14 जुलाई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना मतलौडा पुलिस ने पब्लिक हेल्थ विभाग के पाइप चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पानीपत और गुजरात के वडोदरा में की गई पाइप चोरी की एक-एक वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरी के पाइपों से भरा कैंटर कब्जे में लेने के साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर पानीपत से 116 चोरी के पाइप बरामद किए।

थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि गांव उटला से एक सप्ताह पहले पब्लिक हेल्थ विभाग के पाइप चोरी करने वाले आरोपी अन्य स्थान से पाइप चोरी कर कैंटर में लोड कर पानीपत से जींद की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए पानीपत असंध रोड पर रियाल पैलेस के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पानीपत की ओर से एक कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने इशारा कर कैंटर को नाके पर रुकवाया। कैंटर में चालक सहित तीन लोग सवार थे। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान रज्जाक पुत्र कमरूद्दीन निवासी गोलपुरी मेवात तथा अन्य दोनों युवकों ने अपनी पहचान आशिफ पुत्र इकबाल निवासी बुराका पलवल और देवेंद्र पुत्र रामनारायण निवासी सोनीपत हाल निवासी सेक्टर-2, रोहतक के रूप में बताई। कैंटर की तलाशी ली गई तो 64 पाइप मिले। पाइप बारे पूछताछ करने पर तीनों युवक बहाने बाजी करने लगे। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने पाइप गुजराज के वडोदरा से चोरी करके लाना स्वीकारा।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी रज्जाक और आशिफ ने चार पांच दिन पहले गुजरात के वडोदरा से उक्त पाइप चोरी किए थे। आरोपी देवेंद्र, रज्जाक और आशिफ के कहने पर चोरी किए गए पाइपों को बिकवाने के लिए उनके साथ जा रहा था। कैंटर सहित चोरी के पाइपों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौडा में बीएनएस की धारा 305, 317(2), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात के अतिरिक्त गांव उटला में तालाब के पास रखे पब्लिक हेल्थ विभाग के पाइप चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में पब्लिक हेल्थ एसडीओ वीरेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने पाइप चोरी कर गांव नौल्था के जंगल में छुपाकर रखे है। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर नौल्था जंगल से चोरी के 116 पाइप बरामद किया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी देवेंद्र को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी रज्जाव व आसिफ को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ यह पता लगाने का प्रयास करेगी गिरोह में ओर भी कोई शामिल तो नहीं है ।

Comments


Leave a Reply