Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) करनाल का औद्योगिक दौरा करवाया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी रोड स्थित आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीबीए और एम.कॉम के लगभग 93 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (NDRI)करनाल का औद्योगिक दौरा करवाया गया । इस औद्योगिक दौरे पर विद्यार्थियों को एनडीआरआई की गतिविधियों, उत्पादों एवं वहां पर जो पशु है उनकी नस्लों के बारे में बताया गया । इस दौरे को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग अध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा, प्रो. अजय पाल सिंह एवं प्रो. माधवी ने शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि औद्योगिक दौरा कराने से सैद्धांतिक ज्ञान के साथ साथ विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान भी मिलता है।  उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे दौरे से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है और साथ ही में रियल वर्क लाइफ सिचुएशन में कैसे काम करते हैं यह भी उन्हें सीखने को मिलता है ।

वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ.सुनित शर्मा ने कहा राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान ने देश के प्रमुख डेयरी अनुसंधान संस्थान के रूप में विगत 5 दशकों के दौरान डेयरी उत्पादन प्रसंस्करण, प्रबंधन और मानव संसाधन विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विशेषता विकसित की है । एनडीआरआई एक संस्थान है जो मुख्य रूप से भारत के प्रमुख डेयरी अनुसंधान संस्थान है । यह एक ऐसा संस्थान है जिसे वर्ष 1989 में मानद विश्वविद्यालय दर्जा प्रदान किया गया था । उन्होंने यह भी कहा कि एम.कॉम और बीबीए के विद्यार्थियों के लिए ऐसे औद्योगिक भ्रमण कराने से उनको अलग-अलग कंपनी के एक्सपर्ट्स से मिलने का मौका मिलता है और पढ़ाई के साथ-साथ एक्स्पोज़र भी मिलता है।

वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने ऐसे भ्रमण के आयोजन में सहयोग देने के लिए महाविद्यालय के प्रबंधन समिति एवं प्राचार्य का आभार व्यक्त किया । इस दौरे के सफल आयोजन में प्रो.राजेश बाला, प्रो.रूहानी शर्मा,प्रो.विनीता, प्रो. करुणा, प्रो.निशा ,प्रो मनीत कौर एवं प्रो.सुखजिंदर सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

Comments