Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


“डिबेट ऑन नेटवर्क टोपोलोजीस ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :  आईबी पीजी महाविद्यालय  के कंप्यूटर साइंस विभाग ने बीसीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कक्षा में “डिबेट ऑन नेटवर्क टोपोलोजीस ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने इस विषय पर अलग-अलग विचार व्यक्त किए। इस प्रतियोगिता का संचालन बीसीए तृतीय वर्ष के क्लास इंचार्ज प्रोफेसर नीतू मनोचा और प्रोफेसर करुणा के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता, द्वितीय स्थान कशिश और तृतीय स्थान पंकज रोहिल्ला और अंजू ने प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने नेटवर्क टोपोलॉजिस में रिंग, स्टार, बस, फुली एसोसिएटेड एंड हाइब्रिड टोपोलॉजिस के बारे में बताया। नेटवर्क टोपोलॉजिस का मतलब यह होता है कि हम एरिया के अकॉर्डिंग किस तरह से सिस्टम को किस शेप में कनेक्ट किया जाए ताकि हमारा नेटवर्क कनेक्शन बहुत अच्छे तरीके से चले। प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है जोकि उनको भविष्य में उनके करियर चुनने में भी सहायता करता है। कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार ने बच्चों के कार्य की सराहना की और कहा की ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है अतः विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़ – चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Comments