पशुपालक पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड का उठाएं लाभ : उपायुक्त
BOL PANIPAT , 22 मई : किसान क्रेडिट कार्ड के तहत गाय , भैंस , भेड़ , बकरी , सूअर , मुर्गी के रखरखाव के लिए तीन लाख रुपये तक का ऋण मिल सकता है ताकि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुधर सके । यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि छोटे किसानों की पशुपालन व अन्य संबंधित क्षेत्रों से होने वाली आय को बढ़ाने के उद्देश्य से यह योजना क्रियान्वित की जा रही है । उन्होंने कहा कि पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसान अपने पशुओं की देखभाल के लिए होने वाले खर्च के लिए क्रेडिट कार्ड से ऋण ले सकता है ।
कोई भी पशुपालक एक लाख 60 हजार रुपये तक की राशि की लिमिट तक का पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बिना कोई जमीन गिरवी रखें या किसी प्रकार गारंटी देते हुए कोलैटरल सुरक्षा बनवा सकता है । यदि कोई पशुपालक इस राशि से अधिक लिमिट का पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहता है तो उसे अपनी जमीन या कोई जमानत देना अनिवार्य होगा । उन्होंने बताया कि पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड धारक को सालाना सात प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर बैंक द्वारा ऋण दिया जायेगा ।

Comments