Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष महावीर सिंह ने किया कार्यकारिणी का विस्तार।

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 25, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा 25 मई, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष महावीर सिंह दहिया ने जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा सुखविंदर सिंह श्योराण से विचार विमर्श कर अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया सुनील कुमार को समालखा शहरी,धर्म पाल शर्मा को समालखा ग्रामीण व अभिमन्यु शर्मा को सनौली मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया । मोर्चा के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ने इन नियुक्तियों की घोषणा सिद्ध पीठ माता के मंदिर में एक बैठक में की। इसके साथ ही पवन छिछड़ाना व टेक राम उंटला को मोर्चे के जिला कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किया गया। मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा की इन नियुक्तियों से मोर्चे के कार्य को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा नव नियुक्त पदाधिकारी केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की किसान हित की योजनाओं को किसान भाई तक पहुंचाएंगे।। उन होने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर संगठन आभार व्यक्त किया व विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा से संगठन की सेवा करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के जिला महामंत्री आजाद खलीला, मोर्चा के जिला के जिला उपाध्यक्ष अनिल बेनीवाल, मंडल भाजपा महामंत्री नरेश बेनीवाल, धनसिंह व जगदीश रमन शामिल थे।

Comments