Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


करनाल लोकसभा सीट से किसी ब्राह्मण प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारे बीजेपी: राम रतन शर्मा

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 5, 2024 Tags: , , , , ,

-कांग्रेस हरियाणा में डिप्टी सीएम का पद ब्राह्मण समुदाय को देने की कर चुकी है घोषणा :राजेश कौशिक एडवोकेट

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित महाराजा होटल में सर्व ब्राह्मण समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के प्रधान राम रतन शर्मा ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा ब्राह्मण समाज को उसी संख्या के हिसाब से टिकट देने का रहा। बैठक में बोलते हुए प्रधान राम रतन शर्मा ने बीजेपी से मांग की है करनाल लोकसभा सीट से किसी ब्राह्मण प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारे तथा डिप्टी सीएम ब्राह्मण समुदाय से घोषित करे। राम रतन शर्मा ने कहा कि करनाल लोकसभा सीट ब्राह्मण बाहुल्य सीट है इस पर ज्यादातर सांसद ब्राह्मण समाज से ही रहे हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी ने यह सीट ब्राह्मण समाज से छीनने का काम किया था पर इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

हरियाणा में डिप्टी सीएम का पद ब्राह्मण समुदाय को देने की घोषणा कांग्रेस पहले ही कर चुकी है, इसलिए बीजेपी को भी स्पष्ट कर देना चाहिए कि उनकी सरकार बनने पर प्रदेश का डिप्टी सीएम ब्राह्मण समुदाय से ही बनाया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता राजेश कौशिक एडवोकेट मांग करते हुए कहा कि लोकसभा में एक और विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज को करीब 20 सीटें  भाजपा द्वारा दी जाएँ । उन्होंने कहा कि राजनीति में हिस्सेदारी के बिना किसी भी समाज की तरक्की नहीं हो सकती। वहीं एडवोकेट डी.के.पंडित ने कहा कि संख्या के हिसाब से राजनीति में अपनी हिस्सेदारी मांगना हर समाज का हक है तथा उसे उनके अनुपात में हिस्सेदारी देना राजनीतिक दलों का कर्तव्य। अब सभी समाज जागरूक हो चुके हैं इसलिए राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे समाज में संख्या के अनुपात में सभी समाज के लोगों को सीट देकर अपना फर्ज निभाए। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा पट्टीकल्याणा, हल्का इसराना प्रधान रामचंद्र शर्मा, रामनिवास परढाना, विष्णु शर्मा, अजय शर्मा, वासु शर्मा, अनिल शर्मा व महावीर मंडी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments