Wednesday, August 26, 2026
Newspaper and Magzine


आर्ट एंड क्राफ्ट रैंप वॉक में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 1, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का बड़ी धूमधाम से समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋतु सिंह ने
चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर मैनेजर बलराम शर्मा, कमल किशोर, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा।तत्पश्चात बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने डिस्को डांसर, रेशम का रुमाल, नाचो-नाचो गानों पर नृत्य प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिविर के दौरान हुई गतिविधियों जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट रैंप वॉक, संगीत और ताइक्वांडो आदि का बच्चों ने बड़ा शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाओं ने भी गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

शिविर के अंतर्गत हुई स्विमिंग, शतरंज, गन शूटिंग, कैरम आदि प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्र-
छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्विमिंग में लड़कियों में कृतिका,
सोमनप्रीत, अनुप्रीत, ईषटा, आराध्या, अदिति और लड़कों में श्रेष्ठ, शिवांश, वरुण, कुंज, ऋषभ, मनसव क्रमशः
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। गन शूटिंग में कृतिका, परीक्षित ने प्रथम, समीक्षा और नीलेश ने
द्वितीय तथा आशु और दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज में तनिष्क और कैरम में दिव्यांश
विजयी रहे । आर्ट रैंप वॉक में कृष्ण और वासुदेव ने प्रथम, परीक्षित और दिव्यांशी ने दूसरा और लविश
ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंत में प्रधानाचार्य ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों
में भी भाग लेना जरूरी है क्योंकि इससे बच्चों की प्रतिभा, सर्जनात्मक और नैतिक मूल्यों का विकास तो
होता ही है, उनमें आत्मविश्वास और सहयोग की भावना भी जागृत होती है। कार्यक्रम का मंच संचालन
नोया, सपना, नीलाक्षी और और गीतांजलि ने किया।

Comments