Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट चैम्पियनशिप में आर्य महाविद्यालय के छात्रों ने जीता रजत पदक.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 28, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT – 28 अप्रैल 2023 : आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने 20 अप्रैल से 27 अपैल तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन किया।विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के वरिष्ट सदस्य विरेंद्र शिंगला व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जोरदार स्वागत किया गया।

वरिष्ट सदस्य विरेंद्र शिंगला ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी पर्याप्त समय देना चाहिए। वर्तमान समय में युवा खेलो में भी अपना अच्छा भविष्य बना सकते है।

प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.नरेश सैनी सहित सभी स्टाफ सदस्यों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए, खेल खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट चैम्पियनशिपमें देशभर की 500 यूनिवर्सिटी ने हिस्सा लिया, जिसमें महाविद्यालय के 2 खिलाड़ी एम.ए इंग्लिश से प्रतीक खासा, एम.ए. इकोनॉमिक्स से करण शर्मा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक दिलाया। उन्होंने बताया कि इससे पहले नोर्थ जोनलटूर्नामेंटमें भी दोंनो खिलाड़ीयों ने स्वर्ण पदक जीता था, जो कि आर्य कॉलेज के लिए गर्व का विषय है।

कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी व डॉ. राजेश टुर्ण ने बताया कि हमारे महाविद्यालय के खिलाड़ी वर्षभर खेल मैदान में पसीना बहाकर राज्यस्तरीय, राष्ट्रस्तरीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाकर महाविद्यालय का नाम रोशन करते हैं।

इस अवसर पर प्राध्यापिका मामनी सैनी, कोच राजेश टुर्ण, राजेंद्र देशवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments