Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


नेहरू युवा केन्द्र पानीपत के द्वारा विश्व साईकिल दिवस के उपलक्ष्य में साईकिल रैली का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 3, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 3 जून। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र पानीपत के द्वारा विश्व साईकिल दिवस के उपलक्ष्य में साईकिल रैली का आयोजन किया। साईकिल रैली की शुरूआत प्रात: 6 बजे से जाटल रोड स्थित देशवाल चौंक कच्ची नहर से होते हुए बतरा कालोनी तक लगभग 7.50 किलोमीटर तक किया गया है। जिसमें बड़ी मात्रा में युवाओं ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर साईकिल चलाई व अन्य लोगों को अधिक से अधिक साईकिल का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र पानीपत से लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक कुमारी कनिका त्रिपाठी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक साहिल व गौरव शर्मा, शौदापुर से दो युवा मंडलों के सदस्यों व अन्य जगहों से भी युवाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चाल सभी प्रतिभागियों के लिए नेहरू युवा केन्द्र पानीपत के द्वारा विशेष जलपान की व्यवस्था की गई।

Comments