Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


आम-जन की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में किया जा रहा है प्रचार : डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 16, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 16 जुलाई। विशेष प्रचार अभियान के तहत सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की भजन पार्टियों द्वारा सोमवार को गांव मच्छरौली व चंदौली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन पार्टी द्वारा गीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
  डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़ ने बताया कि इस अभियान के तहत विभाग की भजन पार्टियों के सदस्य लोगों को सरकार द्वारा आम-जन की भलाई के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हैं। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई गई हैं उनका विशेष रूप से प्रचार-प्रसार गांव-गांव जाकर किया जा रहा है ताकि लोग इन योजनाओं के बारे में जान सकें और इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की सोच हैं कि हर गरीब व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकें।

Comments