Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा  नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव हेतु कुल 10 उम्मीदवारों में से 2 उम्मीदवारों ने अपने फार्म वापिस ले लिए

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at June 7, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा, 7 जून। मंगलवार को उपमण्डल लघु सचिवालय में एसडीएम समालखा एवं रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवारों द्वारा समालखा  नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव हेतु कुल 10 उम्मीदवारों में 2 उम्मीदवार गौरव व तुषार ने अपने फार्म वापिस ले लिए है तथा 8 उम्मीदवार चैयरमेन के चुनाव के लिए शेष रह गए है।

उन्होंने बताया कि चैयरमेन के पद के लिए संजय कुमार निर्दलीय को कुर्सी का चिन्ह, कुसुमलता निर्दलीय को मटका, उमेश कुमार इनेलो को चश्मा, अशोक गुप्ता निर्दलीय को एअरकंडीश्नर, सुनीता निर्दलीय को आम, अशोक कुमार भाजपा को कमल, भगत सिंह आप को झाडू तथा हारूनदीन बसपा को हाथी का चुनाव चिन्ह मिला है।

अश्वनी मलिक ने बताया कि वार्ड न0 1 से मनीष कुमार गोयल निर्दलीय व ज्योति गर्ग निर्दलीय ने फार्म उठा लिया है। वार्ड न0 2 से सुमन शर्मा निर्दलीय, वार्ड न0 3 से पूनम निर्दलीय व अनिता निर्दलीय ने अपना फार्म उठा लिए है। वार्ड न0 5 से कुलदीप सिंह निर्दलीय, वार्ड न06 से मोनिका निर्दलीय व खरैती लाल चोपड़ा निर्दलीय ने फार्म उठा लिए है। वार्ड न0 7 से कविता देवी निर्दलीय, वार्ड न0 8 से अजय भारती निर्दलीय,  वार्ड न0 8 से मीना निर्दलीय, वार्ड न0 10 से केसर निर्दलीय, वार्ड न0 14 से रजनी निर्दलीय, वार्ड न0 16 से अंजेश निर्दलीय तथा वार्ड न0 17 से संगीता व हिमांसनी निर्दलीय ने अपने फार्म उठा लिए है तथा वार्ड न0 11, 12, 13,व 15 से किसी भी सदस्य ने फार्म नहीं उठाया है और वार्ड न0 4 से रेनू कुमारी निर्दलीय निर्विरोध चुनी गई है।

उन्होंने बताया है कि वार्ड न0 1 से  उषा गोयल निर्दलीय को सिलाई मशीन, सुनील कुमार निर्दलीय को छाता, हिमांक शर्मा निर्दलीय को पतंग तथा संजय कुमार भाजपा को कमल का चुनाव चिन्ह दिया गया है। वार्ड न0 2 से अनिता शर्मा भाजपा को कमल  तथा पुष्पा देवी निर्दलीय को छाता का चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड न0 3 से संजीव कुमार निर्दलीय को उदयमान सूर्य, हरिओम भाजपा को कमल तथा अंकित शर्मा निर्दलीय को कार का चुनाव चिन्ह तथा वार्ड न0 4 से रेनू कुमारी निर्दलीय निर्विरोध चुनी गई है।

उन्होंने बताया कि वार्ड न0 5 से कप्तान सिंह निर्दलीय  को कार, रानी निर्दलीय को सिलाई मशीन, प्रवीण कुमार निर्दलीय को उदयमान सूर्य तथा सुधीर कुमार भाजपा को कमल का चुनाव चिन्ह, वार्ड न0 6 से मनोज निर्दलीय को कार, महाबीर सिंह निर्दलीय को छाता, पूनम निर्दलीय को सिलाई मशीन, नरेश कौशिक निर्दलीय को उदयमान सूर्य तथा सरोज बाला निर्दलीय को शंख को चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड न0 7 से अनिल कुमार निर्दलीय को उदयमान सूर्य, सुमित रमन निर्दलीय को तीर कमान, नरेश कुमार भाजपा को कमल, रविन्द्र कुमार आप को झाडू, विरेन्द्र कुमार निर्दलीय को छाता तथा साहिल निर्दलीय को सीढी  का चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड न0 8 से विनोद निर्दलीय को उदयमान सूर्य, संतोष देवी निर्दलीय को वायुयान तथा सुमित भाजपा को कमल का  चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड न0 9 से मनीषा देवी निर्दलीय को छाता, सुनील कुमारी निर्दलीय को उदयमान सूर्य, ज्योति निर्दलीय को सिलाई मशीन तथा ज्योति कश्यप भाजपा को कमल का चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड न0 10 से चेतराम महेन्द्र निर्दलीय को सीढी, मनीष बैनीवाल निर्दलीय को छाता तथा अनिल कुमार भाजपा को कमल का चुनाव चिन्ह मिला है।

उन्होंने बताय कि वार्ड न0 11 से नीतु छाबड़ा निर्दलीय को छाता तथा अंजली भाजपा को कमल का चुनाव चिन्ह, वार्ड न0 12 से बलराम मित्तल निर्दलीय को कार, कार्तिक बंसल निर्दलीय को छाता, पीयुष मित्तल भाजपा को कमल का चुनाव चिन्ह, वार्ड न0 13 से अरूण सिंगला निर्दलीय को उदयमान सूर्य, अजय कुमार निर्दलीय को जीप, विकास शर्मा निर्दलीय को तीर कमान, विजय कुमार जैन भाजपा को कमल तथा बिजेन्द्र कुमार निर्दलीय को पतंग का चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड न0 14 से शिक्षा देवी निर्दलीय को कार, ज्योति भाजपा को कमल, नीरू निर्दलीय को उदयमान सूर्य तथा मीना डांगी निर्दलीय को छाता का चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड न0 15 से प्रतिभा निर्दलीय  को सिलाई मशीन तथा अंजु बाला निर्दलीय को उदयमान सूर्य का चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड न0 16 से मनोज कुमार निर्दलीय को कार, राजेश कुमार भाजपा को कमल तथा अनिल पांचाल निर्दलीय को छाता का चुनाव और वार्ड न0 17 से रूचि बंसल भाजपा को कमल व गीता सैनी निर्दलीय को उदयमान सूर्य काा चुनाव चिन्ह मिला है।

एसडीएम अश्वनी मलिक ने बताया कि वार्ड न0 8 अनुसूचित जाति, वार्ड न0 15 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए है तथा वार्ड न0 2, 9, 11, 14 व 17 महिला के लिए आरक्षित किए गए है।

Comments