Sunday, October 25, 2026
Newspaper and Magzine


खेतों में तेंदुआ घुसने से गांवों में फैली सनसनी. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at May 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीती शर्मा)। बापौली से गांव अतौलापुर-अधमी रोड पर खेतों में शनिवार को घुसे तेंदुए को पकडऩे की कवायद देर सांय तक भी जारी थी। जानकारी के अनुसार खेतों में तेंदुआ भरी संख्या में ग्रामीणों को देखकर खेतों के पास बनी चारदीवारी के कोने में छिपा हुआ है। वहीं मौके पर आसपास के ग्रामीणों के अलावा थाना बापौली व थाना सनौली पुलिस के साथ वन विभाग के मात्र दो कर्मचारी मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ पाया था।

जानकारी के अनुसार गांव अतौलापुर के पास खेतों में शनिवार को बाद दोपहर करीब साढे 4 बजे एक तेंदुए दिखाई किसानों को दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों व प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में आसपास के गांवों से ग्रामीण व थाना सनौली व बापौली पुलिस बल के अलावा वन विभाग के दो कर्मचारी पहुंचे। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों के पास एक जाल के अलावा तेंदुए को पकडऩे का कोई साधन नहीं था। वहीं खेतों में टहल रहा तेंदुआ भारी संख्या में लोगों को देखकर सहम गया और खेतों में बनी चारदीवारी के एक कोने में जाकर बैठ गया।

वहीं ग्रामीणों द्वारा जब वन विभाग के कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि रोहतक, करनाल व कुरूक्षेत्र में विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। वहां से तेंदुओं को बेहोश करनी वाली गन व गोलियां तथा इंजेक्शन लेकर स्टाफ रवाना हो चुका है। लिखे जाने तक तेंदुए को काबू नहीं किया जा सका था। जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर रेंज ऑफिसर समालखा वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार ,राममेहर, सुमित कुमार, प्रताप सिंह व सोनू रेस्क्यू टीम में, डीएसपी समालखा प्रदीप कुमार, थाना सनौली प्रभारी व थाना बापौली प्रभारी मौजूद रहे।

Comments