ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा सोने की बाली व 50 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 8 जून 2022, ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सोने की बाली व 50 हजार रूपए बरामद. हरिनगर में स्थित ज्वेलर्स की दुकान की छत तोड़कर दुकान से लाखो रूपए कीमत के सोने चांदी के गहने चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले दोनो आरोपियों को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दलीप पुत्र रणबीर व सुभाष पुत्र विनोद निवासी इदगाह कालोनी के रूप में हुई है।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दुकान से चोरी की चांदी राह चलते अज्ञात युवक को 70 हजार रूपए में बेचकर उसमें से 20 हजार रूपए दोनो आरोपियों ने खाने पीने में खर्च कर दिये। आरोपियों के कब्जे से बचे 50 हजार रूपए व चोरीशुदा सोने की 2 बाली बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मंगलवार को सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान असंध रोड पर रामलाल चौक के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की हॉली पार्क के पास दो संदिग्ध किस्म के युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनों युवकों को काबू गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान दलीप पुत्र रणबीर व सुभाष पुत्र विनोद निवासी इदगाह कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए जनवरी में हरिनगर में स्थित ज्वेलर्स की एक दुकान की रात के समय छत तोड़कर दुकान से करीब 2 किलो चांदी व सोने की दो बालिया चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
थाना पुराना औधोगिक में पुरूषोतम निवासी तहसील कैंप पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
पुरूषोतम पुत्र वजीरचंद निवासी तहसील कैंप पानीपत ने थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया था उसने हरिनगर में सुनार की दुकान की हुई है। 16 जनवरी की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह दुकान को बंद कर घर चला गया था। सुबह उन्होने दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर करीब 2 किलो चांदी व सोने की 2 बाली नही मिली। अज्ञात चोर रात के समय दुकान की छत को तोड़कर दुकान में घूसे और उक्त चांदी व सोने के जैवरात चोरी कर ले गए। पुरूषोतम की शिकायत पर थाना पुराना औधोगिक में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments