Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. 5 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 26, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 मई 2023, सीआईए वन टीम ने राधे विहार कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को बीती देर साय सेक्टर 6 फाटक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विक्की पुत्र राजबीर निवासी कश्यप कॉलोनी व सुरज पुत्र जोगिंद्र निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया की उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर सेक्टर 13/17 कट पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक सेक्टर 6 फाटक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान विक्की पुत्र राजबीर निवासी कश्यप कालोनी व सुरज पुत्र जोगिंद्र निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले राधे विहार कॉलोनी में एक मकान से 20 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना माडल टाउन में अशोक निवासी राधे विहार कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना माडल टाउन में अशोक पुत्र जेठानंद निवासी राधे विहारी कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि घर में ग्राउंड फ्लौर अंडर कंस्ट्रक्शन है और प्रथम मंजिल पर वह परिवार सहित रहता है। वह और उसकी पत्नी प्राईवेट नौकरी करते है। 2 मई को घर के मैन गेट की चाबी गुम हो गई थी। उन्होंने साथ वाले मकान की छत से घर में प्रवेश किया था। ताले वाले से चाबी लगवाने की बात की तो उसने अगले दिन चाबी लगाने की बात कही। 3 मई को ड्यूटी से वापिस आकर देखा तो दरवाजे का लॉक खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर अलमारी में रखे 20 हजार रूपए चोरी कर ले गए। अशोक की शिकायत पर थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने मकान से चोरी किये 20 हजार रूपए में से ज्यादातर पैसे नशा करने में खर्च कर दिए। दोनों आरोपियों के कब्जे से बचे 5 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments