Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला के किसान बढ़ रहे धान की सीधी बिजाई की ओर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 9, 2022 Tags: , , , , ,

-धान की सीधी बिजाई करने पर मिलेंगे 4 हजार प्रति एकड़: डीसी

BOL PANIPAT , 9 जून। तेजी से गिरते भू-जल स्तर की समस्या से निटपने के लिए धान का रकबा घटाने में जुटी हरियाणा सरकार ने अनुदान देने की जो योजना चलाई है उससे किसान अब सीधी बिजाई की ओर बढ रहे हैं। डीसी सुशील सारवान ने बताया कि अब धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को सरकार अब 4000 रुपये प्रति एकड़ देगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जिले में 6000 एकड़ भूमि पर धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य रखा गया है। जिला में अभी तक 516 किसानों ने 3734 एकड़ जमीन का सीधी बिजाई के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा दिया है। इस बार इस योजना में किसान को पंजीकरण करने के लिए रकबा की कोई सीमा नहीं होगी। प्रोत्साहन राशि के लिए किसान 30 जून तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि धान की सीधी बिजाई करने से पानी की लागत 30 प्रतिशत तक कम लगती है। सीधी बिजाई करने से कम पानी का उपयोग करके फसल की अच्छी पैदावार ली जा सकती है।  जिसमें पराली प्रबंधन भी समय से किया जा सकेगा जोकि भू-जल संरक्षण और वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी बहुत सहायक साबित होगा।

Comments