आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित 75 लाख सूर्य नमस्कार में आमजन करे बढ़चढ कर भागीदारी: एडीसी
BOL PANIPAT : 17 जनवरी। एडीसी वीना हुड्डा ने मंगलवार को आयुष विभाग की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि महानिदेशक आयुष हरियाणा एंव हरियाणा योग आयोग के आदेशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अन्र्तगत 75 लाख सूर्यनमस्कार में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करे। आयुष विभाग अन्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विभाग एवं परिवार के लोगों का रजिस्ट्रेशन कराते हुए योग में भागीदार बन रहे है। इस बार 26 जनवरी के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्र्तगत सूर्य नमस्कार आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की झांकी के उपलक्ष्य में सभी विद्यालयों में बच्चों को सूर्यनमस्कार का अभ्यास करवाया जाए। जिससे उन्हें योग से संबंधित आसनों के बारे में तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी मिलेगी और बच्चे अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनेगें।
योग सहायक अन्य संस्थाओं की सहायता से 75 लाख सूर्यनमस्कार में विषय पर योगशालाओं/व्यायायमशाओं, विद्यालयों आदि में सूर्यनमस्कार के अभ्यास करवाए जाएं। एडीसी वीना हुड्ïडा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस मुहिम से जुड़े एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा 75 लाख सूर्य नमस्कार में हिस्सेदारी हेतु लोगों को जागरूक किया जाए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, जिला आयुष अधिकारी डॉ. अन्जू, डॉ. संजय इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments