समालखा नगरपालिका चुनाव: पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और मुलभूत सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
BOL PANIPAT , 15 जून। समालखा नगरपालिका के पर्यवेक्षक सुजान सिंह यादव ने बुधवार को एसडीएम और नगरपालिका चुनाव के रिर्टनिंग अधिकारी अश्वनी मलिक, नायब तहसीलदार राहुल राठी, नगरपालिका के एमई राजकुमार तथा जेई गौरव कुमार के साथ आगामी 19 जून को होने वाले नगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और मुलभूत सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुजान सिंह यादव ने कहा कि सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए। मतदाताओं के आने-जाने के रास्ते सुगम हों। मतदान केन्द्र पर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश ना करे, यह मुख्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 19 जून को प्रात: 7 बजे मतदान शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व प्रात: 6 बजे मोकपॉल आयोजित होगी।

Comments