Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में मिट्टी उठान सम्बंधी कोई भी अनुमति जारी करने से पहले सम्बंधित एसडीएम से एनओसी लेना सुनिश्चित किया जाए : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 30, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 30 मई। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिला खन्न अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में मिट्टी उठान सम्बंधी कोई भी अनुमति जारी करने से पहले सम्बंधित एसडीएम से एनओसी लेना सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने ये निर्देश आज लघु सचिावालय में खन्न मामले से सम्बंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जिले में अवैध खन्न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किए जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खन्न करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में ओवरलोड वाहनों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाए और आवश्यकता पडऩे पर एफआईआर भी दर्ज करवाई जाए।
उपायुक्त ने कहा कि हमें सभी को मिलकर अवैध खन्न की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन लोगों को खेतों से मिट्टी उठाने सम्बंधी अनुमति दी गई है, उनका समय-समय पर मौका मुआयना भी किया जाए ताकि यह जांच की जाए कि जितनी मिट्टी उठाने की अनुमति दी गई है कहीं सम्बंधित लोग ज्यादा मिट्ïटी तो नही उठा रहे। बैठक में एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी,  डीईटीसी पुनीत शर्मा, जिला खनन अधिकारी भूपिंदर सिंह, डीडीपीओ सुमित चौधरी, डीटीओ डॉ. नीरज जिंदल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments