Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 जून 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बुधवार साय इसराना परढ़ाना चौक पर दंबिस देकर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू पुत्र किताब सिंह निवासी गांगोली जीन्द के रुप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उसकी एक टीम बुधवार सायँ गश्त के दौरान इसराना अड्डे पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक युवक प्लेटीना बाइक पर सवार होकर परढ़ाना चौक पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर बाइक सहित आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक अगस्त 2020 में अहर चौक पर मोबाइक की दुकान से सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में साहिल पुत्र रमेश निवासी छिछड़ाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी से चोरी की बाइक बरामद कर गहनता से पूछताछ की तो खुलासा हुआ उसने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने आरोपी सोनू को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना मतलौडा में साहिल निवासी छिछड़ाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.

थाना मतलौडा की उरलाना चौकी में साहिल पुत्र रमेश निवासी छिछड़ाना ने शिकायत देकर बताया था कि उसने अहर चौक पर मोबाइल सैल प्रचेज की दुकान कर रखी है। 25 अगस्त 2020 को बाद दोपहर करीब 4 बजे दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर वह अंदर काम लग गया, थोड़ी देर बाद बाहर निकल कर देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments