माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 11 अगस्त : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुए है। थाना शहर पुलिस ने माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी गांव नौल्था निवासी सोनू को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि आरोपी सोनू अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के एक मामले में जेल के बेल पर आने के बाद निर्धारित तारिखों पर माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इस पर माननीय न्यायालय द्वारा बीते फरवरी माह में आरोपी को पीओ घोषित किया गया था, और आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। थाना शहर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments