Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस टीमों ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जून 2022, पानीपत पुलिस का नशे के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान. अभियान के तहत पुलिस टीमों ने एनजीओ के सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के दिशा-निर्देशो के तहत “नशे से आजादी पखवाडा” अभियान के तहत पानीपत पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध आमजन को जागरुक करने व नशे की रोकथाम के लिए 12 जून से 26 जून तक प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के क्रार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमे नशीली दवाओ, नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों व दुष्प्रभाव बारे बताकर आमजन को जागरुक किया जा रहा है। जिसका उद्देशय राज्य को नशीली द्ववाओ, नशीले पदार्थों के खतरे से दूर करना है।

इसी कड़ी में थाना माडल टाउन पुलिस की टीम ने आज एनजीओ को साथ लेकर माडल टाउन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ इस युद्ध में आप लोग सच्चाई का साथ दें अगर किसी के परिवार में कोई नशे का कारोबार करता है या नशे का सेवन करता है तो बगैर किसी संकोच के उसकी सूचना दें ताकि नशे जैसी बुराई को जड़ मूल से समाप्त किया जा सके। जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जागरूक करते हुए बताया गया, नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है, और उससे भी आगे जाकर यह पूरे समाज को बर्बाद करता है। समाज में कई तरह के अपराध तो केवल नशे के कारण होते हैं। कुछ लोग लूट-मार जैसी वारदातों को केवल इसी लिए अंजाम देते हैं ताकि वे नशीले पदार्थों की अपनी जरूरत पूरी कर सकें। खासकर वे युवा जो बेरोजगार हैं, या जिनकी आमदनी कम है, वे अगर नशे के चंगुल में फंस गए तो उनके पास अपनी यह जरूरत पूरी करने के लिए केवल गलत रास्ते ही हैं। पहले वे अपने घर से ही छोटी-मोटी चोरी या हेराफेरी की शुरुआत करते हैं और जब यह आगे नहीं चल पाती तो बाहर झपटमारी या लूट मार का रूप ले लेती है। एक बार नशे के दलदल में फंस जाते हैं तो फिर फंसते ही चले जाते हैं। देश का युवा वर्ग इस दलदल में और अधिक न फसने पाए, इसके लिए सबसे जरूरी है युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताना और नशे के खिलाफ जागरूक करना।

जिला पुलिस की टीमों ने आह्वान किया कि सामाजिक संस्थाएं, युवा क्लब व गठित कमेटियां नशे से आजादी अभियान में जिला पुलिस का सहयोग करें। ताकि युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखा जा सके।

नशे के संबंध में जारी टोल फ्री नंबर के बारे दी जानकारी :

नशे की रोकथाम से संबंधित सूचना के लिए नि:शुल्क हैल्प लाइन नम्बर 9050891508 जारी किया गया है। यह टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। नशे की रोकथाम को लेकर जारी किए गए हैल्पलाईन नम्बर पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त पानीपत पुलिस एंटी नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज के मोबाइल नम्बर 7419600124 या संबधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

Comments