घर से 107 किलो गांजा बरामद, प्लास्टिक कट्टों में छिपाकर रखी थी खेप, तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT, 21 जुलाई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू टीम ने गांव नांगल खेड़ी में घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घर से 107 किलो 4 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान नांगलखेड़ी निवासी विकास के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार शाम को सीआईए टू की टीम गश्त के दौरान गांव नांगलखेड़ी में थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव निवासी विकास ने अपने घर में बेचने के लिए भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा हुआ है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विकास कुमार भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। गांव के नंबरदार विजेंद्र द्वारा अवाज लगाने पर एक युवक घर से बाहर आया। पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान विकास पुत्र राजेंद्र निवासी नांगल खेड़ी के रूप में बताई।
नियमानुसार उप पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई। एक कमरे में प्लास्टि के चार कट्टे मिले। कट्टों को खोलकर जांच करने पर उनमें गांजा भरा हुआ मिला। बरामद गांजे का वजन करने पर 107 किलो 4 ग्राम पाया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मोट पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा आंध्रप्रदेश से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। पुलिस ने बरामद गांजा को कब्जा पुलिस मे लेकर आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेगी।

Comments