Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने व धमकी देने की वारदात में फरार चल रहे और दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 मई 2022, थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया रविन्द्र निवासी चुलकाना व उसके दो साथियों पर 7 मार्च को गांव पट्टीकल्याणा अड्डे पर जानलेवा हमला करने की वारदात में नामजद फरार चल रहे आरोपी रोहित पुत्र अर्जुन व आदित्या पुत्र नरेश निवासी पट्टीकल्याणा को थाना समालखा की हथवाला चौकी पुलिस की टीम ने मंगलवार साय पट्टीकल्याणा से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किये दो डंडे बरामद कर गहनता से पूछताछ उपरांत पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया उक्त मामले में थाना समालखा पुलिस द्वारा आरोपी साहिल, नरेश, दिनेश, राकेश व सुनील उर्फ सोनी निवासी पट्टीकल्याणा को गत दिनों गिरफ्तार कर आरोपी साहिल के कब्जे से वारदात में प्रयोग की दराती व अन्य आरोपियों से डंडे बरामद कर पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। वारदात में संलिप्त फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि थाना समालखा में 8 मार्च को रविन्द्र पुत्र नरेश निवासी चुलकाना ने शिकायत देकर बताया था कि करीब दो महिने पहले साहिल पुत्र नरेश निवासी पट्टीकल्याणा उससे दो भैस दो लाख रूपए में उधार में लेकर गया था। उसने साहिल से पैसे मांगे तो साहिल ने गुस्से में बात करते हुए कई बार पैसे देने के लिए करार किया। 7 मार्च को नरेश का उसके पास फोन आया और भैसो के पैसे पट्टीकल्याणा अड्डे पर आकर लेकर जाने बारे कहा। वह पैसे लेने के लिए उसके साथ कंपनी में काम करने वाले साथी ललित पुत्र रकम सिंह व दीपक पुत्र जोगेंद्र को साथ लेकर साय करीब साढ़े 7 बजे पट्टीकल्याणा अड्डे पर पहुंचा तो नरेश अपने भाई दिनेश व उसके लड़के साहिल व सोनू पुत्र मंगलू व अन्य कई लड़को को साथ लेकर हथियारों से लैस होकर आया और आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी।

साहिल व सोनू ने उसको पकड़ लिया और दिनेश ने लड़को के साथ पीछे से उसके सिर पर गंडासी से चोट मारी। आरोपियों ने दीपक व ललीत को भी सिर में चोटे मारी। गांव वासियों को इक्कठा होते देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए दीपक का अपहरण करके ले गए। गांव वालो ने ईलाज के लिए जिला के एक निजी अस्पताल में दोनो को भर्ती करवाया। थाना समालखा पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments