चोरी की वारदात में शामिल फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 21 अगस्त 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने टीडीआई में घर से बिजली की तार चोरी करने की वारदात में शामिल फरार दूसरे आरोपी को मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर टोल टैक्स के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हितेश निवासी नूना माजरा झज्जर के रूप में हुई।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी विक्रम के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह और उसका साथी आरोपी विक्रम नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर घर से बिजली की तार चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
थाना सेक्टर 13/17 में सुरेंद्र निवासी अंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह और उसका साथी संदीप निवासी सींक, सुखविंद्र निवासी भूसलाना टीडीआई सेक्टर 39 में चौकीदार का काम करते है। 13 अगस्त की रात तीनों सेक्टर में चक्कर लगा रहे थे। तभी उन्हें एक मकान के अंदर से शौर सुनाई दिया। उन्होंने पास जाकर देखा तो दो युवक मकान में चोरी कर रहें थे। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो दोनों आरोपी भाग लिए। उन्होंने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया दूसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक बाइक व चोरीशुदा बिजली की तार बरामद कर उन्होंने पुलिस को डायल 112 पर फोन कर पुलिस के आने के बाद चोर को चोरीशुदा सामान व बाइक सहित पुलिस को सौप दिया था।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी संब इंस्पेक्टर हिमांशु ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्रम पुत्र राजपाल निवासी नूना माजरा झज्जर के रूप में हुई थी।
थाना सेक्टर 13/17 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने भागने वाले अपने साथी आरोपी की पहचान हितेश पुत्र धर्मबीर निवासी नूना माजरा के रूप में बताई थी।
वारदात में प्रयुक्त बाइक व चोरीशुदा बिजली की तार बरामद कर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपी हितेश की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments